पाली । उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार ‘‘एक रक्षा सूत्र देश के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्षाबंधन पर्व का आयोजन कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक पाली में किया गया। इस कार्यक्रम में एडिशनल एसपी विपिन शर्मा एवं समस्त पुलिस कर्मियो को रक्षा सूत्र बांधकर सभी साथिनो ने देश की सुरक्षा का वचन लिया।
यह त्योहार ‘‘सुरक्षा का बंधन‘‘ के अर्थ को दर्शाता है और इसी भावना के साथ हम सेना के उन वीर जवानों को राखी बांधते हैं जो हमारी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। रक्षा बंधन पर वीर सैनिकों को उनकी अटूट सेवा के लिए धन्यवाद दिया जाता है। यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक एकता को भी दर्शाता है।
सुपरवाईजर पिंकी मीणा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विभागीय योजनाओं यथा कालीबाई भील संबल योजना षिक्षा सेतु, महिला शक्ति कौषल योजना एवं त्रिस्तरीय महिला समाधान समिति बारे में जानकारी साझा की। साथ ही कार्यक्रम में समस्त साथिनो को विभागीय योजना हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत तिरंगा रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता एवं तिरंगा राखी आदि कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देष दिये।इस कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग से केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास एवं पाली ब्लॉक की 24 साथीन उपस्थिति रही।
