सादड़ी, आज दिनांक 14/4/2024 को अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली,यह रैली मौकाजी बस्ती, बारली सादड़ी, मेघवालों का बड़ा बास, नाईवाडा,आखरिया, बस स्टैंड, न्यू आबादी, पोस्ट ऑफिस, बाजार, नाइवाड़ा से रामधुन चौक से वापस बारली सादड़ी होते हुए अंबेडकर उद्यान लौट आई। जिधर से यह रैली निकली, जगह-जगह पुष्प वर्षा देखने को मिली। युवा और महिलाएं ढोल की थाप पर थिरक रही थी। लोग रैली को देखने हुजूम के रूप में सड़क किनारे और छतो पर खड़े थे सादड़ी में अंबेडकर जयंती मनाई नीले झंडे के साथ रैली निकाली, बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का किया आहान।
