रानी- (हितेश गुप्ता) रामनवमी के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए नगर के हनुमान मंदिर में हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष हसमुख मेवाड़ा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पर्व पर शोभायात्रा के साथ अन्य कार्यक्रम रखने पर विचार विमर्श किया गया | बैठक में सदस्यों ने अपनी अपनी राय प्रकट की रामनवमी पर्व में शोभायात्रा के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां निकलने पर भी विचार विमर्श किया गया | साथ ही रामनवमी पर्व की संध्या पर विशाल भजन संध्या के आयोजन करने पर भी प्रस्ताव लिया गया | बैठक में जयंतीलाल वैष्णव,ललित सोनी,जय सिंह सिसोदिया,मुकेश गर्ग, मोहन सिंह राजपुरोहित,हरीश माली,जयंतीलाल जैन,राकेश जैन,किरण रांकावत,रवि जैन, विक्रम सोलंकी,दौलत सिंह,विकास राठौड़,निलेश सोनी,बाबूलाल नानेचा,राकेश कुमार जैन,कैलाश भाट,नितेश राठौड,यशपाल सिंह,हर्मेन्द्र सिंह चौधरी,गणपत मालवीय,भरत जीनगर,मनोहर भाटिया,मनोज व्यास,विक्रम अरोड़ा सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
