रणकपुर जैन मंदिर में विदेशी पावणों के साथ मनाया राजस्थान स्थापना दिवस।
सादडी :-विश्व प्रसिद्ध रणकपुर जैन मंदिर में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के संचालक प्रकाश मेवाडा ने बताया की 30 मार्च को 75वां राजस्थान स्थापना दिवस विदेशी पावणों के साथ मनाया गया।बालिका विधालय सादडी के प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के निर्देशानुसार रणकपुर जैन मंदिर में विदेशी पावणों को राजस्थान की स्थापना, समृद्ध लोक संस्कृति, पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रकाश मेवाडा ने आंगल भाषा में प्रदान की। इस अवसर पर आयरलैंड से आये विदेशी पावणों मेथ्यू, सिरिल,एलिन, मेरी सीनियर, मेरी जुनियर, सहित उपस्थित विदेशी पावणों ने राजस्थान कि सतरंगी संस्कृति कि खूब तारीफ कि। रणकपुर जैन मंदिर प्रबंधक जसराज गेहलोत ने पर्यटकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भंवर लाल जाट , शांति लाल कुमावत, अमृत सिंह राव सहित कमेटी के सदस्य उपस्थि रहें।
रणकपुर जैन मंदिर में पर्यटकों व ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई।

लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत मतदान जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत विश्व प्रसिद्ध रणकपुर जैन मंदिर परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उद्घोषक प्रकाश मेवाडा ने बताया की देसूरी सीबीईओ मोहनलाल बलाई के निर्देशानुसार व प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर भाषण, चार्ट बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रकाश मेवाडा ने उपस्थित पर्यटकों, ग्रामीणों व मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने किया। इस अवसर पर रणकपुर जैन मंदिर प्रबंधक जसराज गेहलोत, भंवरलाल जाट, बीएलओ शांति लाल कुमावत, अमृत सिंह राव, गोविंद सिंह राव, प्रेम नायक, बाबूसिंह, छतराराम, जगदीश प्रजापत सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।
