भेरुलाल आमेटा / लसाड़िया
सलूंबर जिले के पंच गौरव महोत्सव के तहत जयसमंद की पाल पर आयोजित महोत्सव में लसाडिया उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूण की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया की कक्षा 10 की छात्रा पायल कालबेलिया ने हाड़ी रानी के बलिदान विषयक रंगोली बनाई। जिसने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सांसद महोदय डाॅ. मन्नालाल रावत द्वारा सम्मानित किया गया। पायल की सहयोगी के रूप में चंदा पटेल रही। विद्यालय परिवार द्वारा छात्रा का उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया, जिसमें व्याख्याता मनोज कुमार, विजय कुमार तंबोली, लक्ष्मी कुंवर, सुरेश कुमार, प्रियलता चौहान, शांतिलाल मीणा, निरंजना आमेटा, जगदीश लोहार, तेजपाल मीणा, मांगीलाल मीणा, ज्योति खटीक समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
