निंबाहेड़ा। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शनिवार को निंबाहेड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने हेलीपैड, सभा स्थल, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
