जमाल खान बाली
फालना (बाली)
फालना/खारेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्मास पर बिराजित संत श्री धरमपुरी जी महाराज ने अपने प्रवचन में आज आपने भाविको को कहा कि धार्मिक ज्ञान,विभिन्न धर्मों,विश्वास प्रणालियों,और आध्यात्मिक विचारों का ज्ञान है।यह मानव जीवन के अर्थ और उद्देश्य से जुड़े मूलभूत प्रश्नों के उत्तर प्रदान करता है।इसमें विभिन्न धार्मिक परंपराओं,दर्शनों,और नैतिक मूल्यों का अध्ययन शामिल हैं।धार्मिक ज्ञान, व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,और यह अक्सर दुनिया को समझने और नैतिक निर्णय लेने के लिए एक आधार प्रदान करता है। इस अवसर पर समाज सेवी भरत त्रिवेदी,देवेंद्र सीदावत् अमित मेहता,मदन सिंह,श्याम सिंह जोधा,प्रीतपाल सिंह छाबड़ा,छोग सिंह पवार,भूपेन्द्र सिंह,महेंद्र तिवारी,मनोहर सिंह,पारस सोमपुरा,हमीर सिंह,दिलीप त्रिवेदी मुंबई,मनीष दवे आदि लोग प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
