अध्यक्ष गणपतसिंह शक्तावत के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार से की मुलाकात एवं आदेश की कॉपी सौपी
देसुरी। श्री सोनाणा खेतलाजी सारंगवास कि 3 अप्रैल 2024 को अध्यक्ष गणपत सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बनाई गई मेला कमेटी को सर्वसम्मति से संशोधित करवाकर ओम प्रकाश पालीवाल सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर द्वारा नई संशोधित मेला कमेटी के आदेश प्रदान किए गए हैं। गौरतलब है की पूर्व में बनी कमेटी में गबन व ट्रस्ट विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को हटाकर नई संशोधित कमेटी सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर द्वारा 8 अप्रैल 2024 को जारी की गई। संशोधित आदेश की सूचना सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जोधपुर द्वारा जारी ईमेल के माध्यम से उपखंड अधिकारी देसूरी को भेज दी गई है जिसमें उपखंड अधिकारी देसूरी तहसीलदार देसूरी विकास अधिकारी देसूरी थाना अधिकारी देसूरी को भी सदस्य नियुक्त किया गया है डाक द्वारा भेजी गई कॉपी विलंब से मिलने की संभावना को देखते हुए ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष गणपत सिंह शक्तावत एवं सदस्यों द्वारा 9 अप्रैल 2024 को दोपहर 3:00 बजे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार देसुरी कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को आदेश की कॉपी एवं प्रतिलिपि सोप दी गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष गणपत सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष घीसाराम मेघवाल, सचिव संदीप सिंह चारण, सदस्य सज्जन सिंह सदस्य मोडाराम सदस्य अमराराम चौधरी सदस्य मीठालाल सदस्य मूलाराम मेघवाल सदस्य चंद्रशेखर मेवाड़ा,सदस्य दिनेश कुमार आदिवाल, सदस्य ईश्वर सिंह को नियुक्त किया गया है। उपखंड अधिकारी विवेक व्यास ने तुरंत तहसीलदार देसूरी विकास अधिकारी देसूरी एवं थाना प्रभारी देसूरी को शांतिपूर्ण मेला करने के उचित दिशा निर्देश दिए निर्देश दिए निर्देश के तहत तहसीलदार देसूरी, देसूरी कार्यवाहक विकास अधिकारी,थाना प्रभारी देसुरी के देखरेख में दो दिवसीय मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मेले में विशाल वरघोड़ा चारों गांव में गाजे-बाजे से निकाला गया वहीं शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ वही दुसरे दिन अलग-अलग जिलों से आई हुई गैरों ने नृत्य किया मेला कमेटी द्वारा समस्त गैरों को पुरस्कार वितरण किए गए। शांतिपूर्ण मेला संपन्न होने पर अध्यक्ष गणपतसिंह शक्तावत, सचिव संदीपसिंह चारण, कोषाध्यक्ष घीसाराम मेघवाल, सज्जन सिंह मोडाराम अमराराम मीठालाल मूलाराम चंद्रशेखर मेवाड़ा दिनेश कुमार ईश्वर सिंह सहित व्यवस्थापक सोहनलाल टांक गौतम सिंह कल्याण सिंह करणसिंह चाणौद गौतम रावल हरीश गहलोत जगदीश हीरागर बाबुलाल देवासी पुनाराम मेघवाल पुनाराम चौधरी रतन चौधरी डॉ अजीतसिंह राव भक्तराज राजेंद्र भंडारी भक्त रत्न सूरजमल खंडप भक्तराज रमेशकुमार भंडारी रितेश छाजेड़ सहित भोपाजी एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
