Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » नेशनल हाइवे 27 पर सडक पुलिए के एक्सपेंशन जाइंट का खुलना हादसे को दे रहा आमंत्रण, जिम्मेदार बने बैखबर
राज्य-शहर

नेशनल हाइवे 27 पर सडक पुलिए के एक्सपेंशन जाइंट का खुलना हादसे को दे रहा आमंत्रण, जिम्मेदार बने बैखबर

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/09 at 12:04 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

पिण्डवाडा -कांटल गांव के समीप हाईवे पर बने पुलिये के एक्सपेंशन जाइंट खुलने का है मामला

किशन माली/पिण्डवाडा । पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन नेशनल हाइवे 27 पर स्थित कांटल गांव के पास समीप एक पुलिये के एक्सपेंशन जाइंट के खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में हादसे का भय व्याप्त है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से जारी है और अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार आधुनिक विकास की राह में समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पिण्डवाडा – उदयपुर फोरलेन नेशनल हाइवे 27 का वर्ष 2008
में इस हाइवे का निर्माण किया गया था, जिसका उदे्श्य सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना था। लेकिन हाल में सडक मार्ग पर उपजी कई खामिया की वजह से न सिर्फ आवागमन में बढ़ी मुश्किलें उत्पन्न हो रही है
अपितू लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यह हाइवे एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। तथा मार्ग की सुरक्षा मानको को बनाए रखने वाले जिम्मेदारों की लापरवाही अथवा अनदेखी की वजह से हादसों का सबब बन रहा है।

कांटल के पास पुलिए के एक्सपेंशन जाइंट के खुलना हादसे को दे रहा आमंत्रण –

पिण्डवाडा के निकटवर्ती कांटल गांव के समीप सडक पर बने पुलिए के एक्सपेंशन जाइंट के खुलने व एक पखवाडे से अधिक समय गुजरने के बावजुद सम्बन्धितों ने ध्यान नही दिया जाने से सडक से आवागमन में कई मुश्किले
उत्पन्न हो रही है। एक्सपेंशन जाइंट के खुलने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो या रात, हर समय यह स्थिति बनी रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय
लोगों ने कई बार इस बारे में शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। फोरलेन विभाग के रेवेन्यू इंजीनियर तिलोक व्यास से बात हुई तो उन्होने जल्द इसको सही करवाने का आश्वासन दिया है।जबकि सुरक्षा के लिहाज से यह परेशानी पखवाडे से बनी हुई देखी गई
है। गनीमत है समय रहते इसको दुरस्त करवाया जाए अन्यथा कही हादसे का सबब न बन जाए।

टोल वसुली के बाद भी सरकारी उदासीनता का शिकार-

स्थानीय निवासियों और यात्रियों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह समस्या बनी हुई है। अगर समय पर मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिले –

इस हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। प्रशासन को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को टाला जा सके।लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्सपेंशन जाइंट की मरम्मत करें और इस हाइवे को सुरक्षित बनाएं।

इनका कहना है-

फोरलेन हाईवे पर कांटल पुलिए के एक्सपेंशन जाइंट के खुलने की आज ही जानकारी हुई, सम्बन्धित हाईवे प्रबधन को जल्द दुरस्त करवाने के लिए निर्देशित किया गया है

– रवि प्रकाश SDM पिण्डवाड़ा

Rajasthan Darshan August 9, 2024 August 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026