जयपुर (राहुल मेघवंशी) रोटरी क्लब जयपुर के द्वारा जयश्री पैरीवाल हाई स्कूल, चित्रकूट के 450 छात्र एवं छात्राओं के लिए 1 दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे रोटेरियन डॉ पल्लवी सिंघवी ,चेयरपर्सन ,रोटरी सेल्फ डिफेंस अकादमी , शिहान हेमंत कुमार, सेंसई इंदिरा कुमारी और उनकी टीम ने बच्चों को शारीरिक एवं गैर शारीरिक आत्मरक्षा तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यशाला में टीम की निरंतर कोशिश रही कि वह सभी बच्चों को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी सुरक्षा करने हेतु सक्षम बनाए।
क्लब सचिव रोटेरियन पीयूष जैन ने कार्यशाला में आकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रिंसिपल श्रीमति मधु मैनी ने कार्यशाला की बहुत प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब से आगे भी ऐसी कार्यशाला का आयोजन करने का निवेदन किया हैं।
रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष रोटेरियन गिरधर माहेश्वरी ने बताया कि कार्यशाला के अंत में सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए रोटरी क्लब जयपुर द्वारा सर्टिफिकेट दिए गए।
रोटरी क्लब जयपुर द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
