अलवर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित हरियालो राजस्थान अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा अलवर जिले को पौधारोपण के लिए दिए गए लक्ष्य में विभागों के साथ-साथ आमजन भी अपनी सहभागिता निभाकर पर्यावरण संरक्षण का बल प्रदान करने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवीन्द्र ने बताया कि अभियान में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतो में महिलाएं भी पौधा लगाने के लिए बढचढकर हिस्सा ले रही है तथा अपने क्षेत्र को हरा-भरा एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा रही है जिसमें उमरैण पंचायत समिति की खेडक़ा ग्राम पंचायत में स्थित डूंगरी पर महिलाओं ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया। विगत वर्ष भी मनरेगा की महिलाओं द्वारा खेडका पंचायत की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया, जिनके नियमित रख-रखाव एवं सुरक्षा के बाद काफी पौधे अब भी यहां पर जीवित स्थित में दिखाई दे रहे है और काफी बड़े हो गए हैं तथा कई पौधों ने वृक्ष का रूप भी ले लिया है जिससे खेडक़ा ग्राम पंचायत की खाली पड़ी हुई यह पहाड़ी अब.हरी-भरी नजर आने लगी है।