दो आरोपी गिरफ्तार तीन हजार लीटर पैट्रोलियम पदार्थ, एक पिकअप एवं एक टैंकर जब्त
भगवान लाल रेगर निंबाहेड़ा
निंबाहेड़ा। सदर थाना पुलिस ने अवैध पैट्रोलियम पदार्थ का भण्डारण एवं विक्रय करते दो आरोपियों टेंकर चालक 40 वर्षीय जगदीश पुत्र जवाहर मल जाट निवासी मानक्यास थाना बागौर जिला भीलवाडा व पिकअप चालक 29 वर्षीय शाहरूख खान पुत्र अजीज खान मेवाती निवासी डूंगला को गिरफ्तार कर 3 हजार लीटर पैट्रोलियम पदार्थ, एक पिकअप एवं एक टैंकर को जब्त किया ।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रोड पर अवैध रूप से पैट्रोलियम पदार्थ का परिवहन व भण्डारण एवं विक्रय करने की सूचना उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र मय टीम को रविवार देर रात्री मे सर्कल गश्त के दोरान मिली कि दुर्गा ट्रांसपोर्ट सागर होटल के पास नीमच चित्तौडगढ हाईवे रोड पर एक टेंकर मे से पिकअप मे डिजल भर रहे है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां टैंकर चालक जगदीश जाट व पिकअप चालक शाहरुख खान अवैध रूप से पट्रोलियम पदार्थ का भण्डारण एवं बिक्री करते पाये गये वे टैंकर से पिकअप में पेट्रोलियम पदार्थ भर रहे थे। पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी चित्तौड़गढ़ जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी व उप अधीक्षक बद्रीलाल निम्बाहेडा को दी गई तथा उक्त टेंकर, पिकअप व दोनो चालको को आवश्यक कार्यवाही हेतु डिटेन कर थाने पर लाये गये। डीएसओ द्वारा अवैध पट्रोलियम पदार्थ का निरीक्षण कर माप किया तो कुल 3 हजार लिटर पट्रोलियम पदार्थ होना पाया जिनके द्वारा सैम्पल लिये गये। उक्त अवैध पट्रोलियम पदार्थ भण्डारण एवं बिक्री के सम्बन्ध में डीएसपी निम्बाहेडा द्वारा कार्यवाही करते हुये टेंकर, पिकअप जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफतार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
