अजमेर। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान, 2024 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देशानुसार विधानसभा संयोजकों की घोषणा की गई। जिसमें अजमेर उत्तर से भाजपा युवा मोर्चा शीर्ष नेतृत्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, विशाल पार्थ, भाजपा अजमेर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, युवा मोर्चा अजमेर जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल की अनुशंशा पर सागर आनंद राव को विधानसभा अजमेर उत्तर से हर घर तिरंगा यात्रा अभियान, 2024 का संयोजक बनाया गया। भाजपा द्वारा प्रत्येक विधानसभा में हर घर तिरंगा यात्रा निकाले जाने एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान सुचारू रूप से चलाने हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई। सागर आनंद राव की खबर अजमेर पहुंची तो दिनभर सोशल मीडिया और निजी आवास पर सागर आनंद राव को बधाई देने का ताता लगा रहा। साथ ही सागर आनंद राव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया।
