समस्त क्षत्रिय घांची समाज महासभा की बैठक
खांगडी में श्रीचार भुजानाथ मंदिर प्रांगण में महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी की अध्यक्षता में रखी गई। आगामी राम नवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 16व 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्नेह मिलन समारोह व मेला महोत्सव कि तेयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महासभा के अंतर्गत आने वाले पारा व परगना ओ के भामाशाहों व पंच पटेलों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। दो दिवसीय आयोजित समारोह के मद्देनजर मेला मैदान व मंदिर स्थल की साफ सफाई समेत लाइट डेकोरेशन, पार्किंग, पेयजल, गर्मी में धूप बचाव को लेकर संपूर्ण स्थल पर पांडाल व टेंट व्यवस्था का मौके पर जायजा लिया। मेले में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी सदस्यों को अलग – अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। महासभा के अधीनस्थ सभी पारा गांवों में गांव मुखियाओं को आमंत्रण पत्रिका वितरण करने का जिम्मा सौंपा गया। महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने सभी समाज बंधुओं से स्नेह मिलन व मेला महोत्सव में बड़ी संख्या में भाग लेने व व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सहयोग करने का आग्रह किया। सतावियां पारा अध्यक्ष भंवरलाल परमार, पूर्व महासभा अध्यक्ष बलवंत परिहार, म. पूर्व अध्यक्ष किस्तुरचंद सुमेरपुर,घांची समाज अध्यक्ष रमेश राठौड़ समेत प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखें।

समस्त क्षत्रिय घांची समाज महासभा द्वारा सामुहिक रूप से आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। बैठक में मौजूदा पारा गांवों से आए प्रतिनिधियों को समारोह आमंत्रण पत्रिका सुपूर्द कर न्यौता दिया गया। स्नेह मिलन समारोह व मेला महोत्सव में उद्घाटनकर्ता कालूराम,डॉ.मुकेश भाटी व हेमराज भाटी होंगे। बतौर समारोह की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद मदन राठौड़,मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत,विशिष्ठ अतिथि सांसद पी. पी चौधरी, विधायक भीमराज भाटी,डॉ. आशीष मोदी, जिला,भाजपा जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, रमेश बोराणा पूर्व राज्यमंत्री, नगर पा. अध्यक्ष वजिंगराम घांची,छगनलाल गहलोत, सेशन न्यायाधीश नीतू आर्य, रेखा बोराणा न्याया धीश राजस्थान हाई कोर्ट, जिला प्रमुख रस्मी सिंह,रा .पुष्कर महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भाटी होंगे। 16 अप्रैल को विशाल भजन संध्या व 17 अप्रैल स्नेह को मिलन समारोह,अतिथि व भामाशाहों का बहुमान व प्रात : 8 बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन समेत धार्मिक कार्यक्रम व महाप्रसादी का आयोजन होगा। प्रसादी लाभार्थी मोहनलाल परिहार,आमंत्रण पत्रिका श्यामलाल गहलोत,साफा चुंदड़ी हीराराम सोलंकी, नाश्ता नेनमल जे. बोराणा, जल व्यवस्था पदाराम आर .गहलोत,
स्मृति चिन्ह हीरालाल चाणोद,रथ लाभार्थी पदमाराम, रतनलाल,मोडाराम छावनी,गणपति स्थापना दीपाराम रानी, फोटों फिल्मांकन डॉ.आशीष मोदी, चाय कॉफी केसीबाई डूंगाराम भाटी पोमावा, क्षत्रिय सद्गुरु धाम ट्रस्ट समेत भामाशाहों ने बढचढ कर चढ़ावों में भाग लिया। महा सभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने सभी का आभार जताया।
देवाराम परमार करनवा मिडिया प्रभारी
