पीपाड़ शहर
हरियाली तीज के अवसर पर राज्यव्यापी ‘ हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम ‘ अभियान के तहत आदि गौड़ सेवा संस्थान एंड एम.सी.आर एंड संस द्वारा मुक्तिधाम व एमसीआर इनक्लोजर मे ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण किया गया।इस बार चार हजार साल पुरानी जापानी मटका थिंबुक पद्धति से पौधे लगाए गए। इस पद्धति से कम पानी में भी पोधा जल्दी पनपता है।इस दौरान नीम, बडला,पीपल, खारी बादाम के 21 पौधे लगाए गए। संस्था द्वारा पूर्व में भी 51 पौधे लगाए गए थे जो आज पूर्ण रूप से वृक्ष बने है।वही संस्था द्वारा पौधे के सरंक्षण की जिम्मेदारी ली गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल गौड़, शास्त्री सोहनलाल गौड़,सम्पराज, ब्रज मोहन, डॉ अशोक कुमार गौड़,एडवोकेट गोविंद गौड़, तेजस गौड़,ऋषभ शर्मा, बीराराम देवासी मोजूद रहे
