बायतु (अशोक धतरवाल )
PEEO चैनाराम व अध्यापक बनवारी लाल का विद्यालय में अभद्र व्यवहार व विद्यार्थीयो के साथ अनैतिकता के व्यवहार को लेकर स्कूली छात्रों व ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर ताला लगाकर दोनों अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने की ग्रामीणों ने की मांग,
मौके पर पहुंचे बाटाडू तहसीलदार डालूराम व बायतु सीबीओ रामनिवास मीणा,एसीबीओ सुरेश कुमार ने छात्रों व ग्रामीणों से समझाइश कर दोनों स्टाफ के खिलाफ सात दिनों के अंदर कारवाई करने का दिया आश्वासन,
विद्यालय के PEEO चैनाराम व अध्यापक बनवारी लाल पर ग्रामीणों का आरोप की विद्यालय में समय पर नहीं स्कूल आते हैं और आपसी बातों को विद्यालय में बैठकर करते हैं बच्चों की पढ़ाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,
विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों को अंधकार में धकेल रहें हैं,
साथ ही विद्यालय में खाली पड़े पदों को तुरंत भरने की ग्रामीणों ने की मांग।
