सोशल मीडिया पर दिनभर बधाईयो का लगा रहा दौर
जयपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से सीमा चौहान को राष्ट्रीय महामंत्री का निर्णय लिया गया। सीमा चौहान के द्वारा क्षत्रिय समाज के उत्थान की दिशा में किये गये सराहनीय कार्य क्षमता को देखते हुए प्रदेश संरक्षक राज बहादुर सिंह जादौन की अनुशंसा पर सीमा चौहान को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की और आपकी नियुक्ति की गई है। जब इसकी सूचना सोशल मीडिया पर लोगों को पता चली तो दिनभर सोशल मीडिया पर और फोन पर बधाई देने का दौर चलता रहा और सभी ने सीमा चौहान को बधाइयां प्रेषित की
