जमाल खान बाली
सेवाड़ी बाली
सेवाड़ी श्रीमती सोनी देवी शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा संचालित SD Group of school sewari को मुक्त विद्यालयी शिक्षा और कौशल शिक्षा बोर्ड सिक्किम द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं एग्जाम सेंटर की मिली मान्यता मिली जिसके अंतर्गत अब विद्यार्थी 10 वी ओर 12 परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज एजुकेशन की शिक्षा पूरी कर सकेगा,संस्थान डायरेक्टर उत्तम कुमार प्रजापत ने बताया कि ओपन स्कूलिंग ऑफ शिक्षा बोर्ड (BOSSE) भारत में सिक्किम सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन स्कूल बोर्ड है।
जिसकी स्थापना सिक्किम अधिनियम के तहत 21 सितंबर 2020 को सिक्किम राज्य सरकार द्वारा स्थापित हुई, इस संस्थान द्वारा ऐसे छात्रों को शिक्षा जारी रखने का अवसर प्रदान करने के लिए BOSSE के माध्यम से एक ऐसा तंत्र बनाया गया है जो स्कूली शिक्षा का अवसर चूक गए हैं इनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा,शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ मुक्त एवं दुरुस्त शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी,इस शिक्षण से 10 वी ओर 12 वी पास कर राज्य सरकार की भर्ती ओर अन्य कोर्स में मान्य रहेगी ।
,अधिक जानकारी के लिए इस संस्थान में संपर्क कर जानकारी ली जा सकती हैं।
संस्थान डायरेक्टर उत्तम कुमार प्रजापत ने सभी का अभिवादन किया,इस अवसर सोसाइटी के अध्यक्ष हीरा लाल मालवीय, हरीराम देवासी,नरेश भाटी, एडवोकेट रतन लाल ,विक्रम कुमार मकराणा,ओमप्रकाश प्रजापत,कमलेश कुमार,महेश मीणा,किशन कुमार,अमृत दादालिया, आदि उपस्थित रहे
