कासोद के निवासियों ने प्लांट हटाने को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
निंबाहेड़ा। नगर पालिका निंबाहेड़ा के कासोद स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में 20 अगस्त को क्लोरीन गैस रिसाव के मामले को लेकर वहां के निवासियों ने शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में मंडी चौराहा से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अतिशीघ्र कासोद गांव के आबादी क्षेत्र से दूर स्थापित करने की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास चार वार्डों 11, 12, 13, 14 में सैकड़ो परिवार निवासरत है।
20 अगस्त को को प्रातः 9 बजे के आस पास ट्रिटमेंट प्लॉट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव होने से चारों वार्डों में निवासरत लोगों को श्वसन संबंधी तकलीफे होने लगी थी । जिसके कारण नगर पालिका व प्रशासन के द्वारा यहां के निवासियों व मवेशियों को अन्य जगह स्थानान्तरित किया गया था।
गनीमत रही की घटना दिन में हुई यदि रात्रि में होती तो काफी संख्या में व्यक्तियों व मवेशियों सहित जान माल की हानि हो सकती थी ।
सीवरेज प्लांट से भविष्य में भी ऐसी घटना होने की संभावना है।
इस दौरान कासोद के वार्ड पार्षद राजू भील सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं उपस्थित थे।

बता दें कि 20 अगस्त को क्लोरीन गैस हादसे के दौरान प्रशासन को दिन भर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी और हिंदुस्तान जिंक चितौड़गढ़ से आए बचाव दल ने गैस रिसाव पर काबू पाया था।
गैस रिसाव के कारण बचाव कर्मियों सहित आसपास के क्षेत्र के लगभग 20 – 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी जिनको जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था उनमें भेरूलाल मेघवाल व लख्मीचंद भील की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी लख्मीचंद भील का अभी भी इलाज चल रहा है। वही तीन चार लोगों के मवेशी तीन गायें व एक भैंस भी करने की जानकारी भी सामने आई है।
गैस रिसाव के कारण प्लांट के आसपास क्षेत्र में पेड़ पौधों की पत्तियां सूख कर जमीन पर गिर गई तथा लोगों के घरों में भी नुकसान हुआ जिसमें घरों में रखे हुए स्टील के बर्तन खराब हो गए ।
इधर हादसे को लेकर जिला कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया जिसके चलते गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जांच दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका पर्चा तैयार किया एवं प्रभावित लोगों से घटना की जानकारी ली इस दौरान भी लोगों ने अपने बयान में सीवरेज ट्रीटमेंट को प्लांट को वहां से हटाने के लिए कहा ग
