साल 2005 का आइकॉनिक शो ‘शक्तिमान’ एक बार फिर लौट रहा है. जहां मुकेश खन्ना की एक बार फिर वापसी हो रही है. सबसे खास ये है कि उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है. साथ ही बताया है कि दर्शक कैसे इसे देख सकते हैं. तो चलिए ‘शक्तिमान’ के नए वर्जन के बारे में बताते हैं.
देश के सबसे फेमस सुपरहीरो की ‘शक्तिमान’ की वापसी हो रही है. इस बारे में ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने खुद ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया है कि वह वापस नई पीढ़ी के लिए ये आइकॉनिक शो लेकर आ रहे हैं. जो कुछ सिखाएगा भी और एंटरटेन भी करेगा. अब दर्शकों के बीच ‘शक्तिमान’ को लेकर क्रेज फिर उठ पड़ा है. चलिए बताते हैं डिटेल.
19 साल बाद ‘शक्तिमान’ फिर से आ रहा है. शनिवार को मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया. साथ ही यूट्यूब पर इसका टीजर भी. उन्होंने इस शो के बारे में डिटेल भी बताई. इस पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि ‘शक्तिमान’ के रोल को वह खुद ही निभाने वाले हैं.
66 की उम्र में ‘शक्तिमान’ बनेंगे मुकेश खन्ना
अब मुकेश खन्ना 66 साल के हो चुके हैं. शो भी 19 साल के गैप के बाद लौट रहा है. तो फैंस को उम्मीदें भी बहुत हैं तो मेकर्स के लिए चैलेंज भी. देखना ये होगा कि ‘शक्तिमान’ पुरानी यादों को ताजा करने और नए अंदाज में कितना लोगों को इंप्रेस कर सकता है.
‘शक्तिमान’ देश का पहला सुपरहीरो
बात करें मुकेश खन्ना के पोस्ट की तो उन्होंने ‘शक्तिमान’ से एक फोटो डाली और लिखा जल्द ही आ रहा है. इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘ये समय है उसके वापस आने का. भारत का पहला सुपर टीचर और सुपर हीरो. हां अंधेरा बच्चों पर आज के समय में छाता दिख रहा है तो उसके गाने का समय हो गया है. जो एक नए मैसेज के साथ लौटेगा. ‘
क्या यूट्यूब पर आएगा शो?
‘शक्तिमान’ का टीजर भी सामने आया है. मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर इसे रिलीज किया. जहां पुराने कुछ क्लिप दिखाई गई है तो एक डायलॉग भी बोलते नजर आ रहे हैं. टीजर में बताया गया है कि ‘भीष्ण इंटरनेशनल’ ‘शक्तिमान’ को वापस ला रहा है. संभव है कि मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ को न तो टीवी पर न ही ओटीटी पर, बल्कि यूट्यूब पर इसे रिलीज करेंगे. हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है.
