कल से गांथी में समस्त सेवड़ राजपुरोहित परिवार की ओर से होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
देसूरी। देसूरी तहसील के धर्म नगरी गांव गांथी में श्री चारभुजाजी मंदिर के नवनिर्माण जीर्णोद्वार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों शोरों पर चल रही है। पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन समस्त सेवड़ राजपुरोहित परिवार की ओर से कल 20 अप्रैल से विनायक पूजा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में अगले दिन 21 अप्रैल को कलश यात्रा, 22 अप्रैल को स्थापित देव पुजा, 23 अप्रैल को विष्णु याग हवन व भजन संध्या एवं 24 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा एवं फले चूंदड़ी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर राजस्थान ही नहीं बल्कि राजस्थान की बार निवास करने वाले प्रवासियो में भी काफी उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समस्त सेवड़ राजपुरोहित परिवार की ओर से संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में कई समाजसेवी और भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है एवं कार्यक्रम में साधु संतों का परम संध्या भी उपलब्ध होगा।
