जयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ के तत्वावधान में भव्य राखी मेले का आज अंतिम दिवस है। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ संघ की शिक्षा मंत्री अनु दीपक जैन ने बताया की महिलाओ को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करते हुए त्रिदिवसीय मेले का आज अंतिम दिवस है। इसका आयोजन मोती डूंगरी रोड स्थित जैन मंदिर एवं दादावाडी के प्रांगण में उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस मेले में विशेष रूप से एक ही स्थान पर अनेक प्रकार के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहें है, जिनमे विशेष रूप से राखी, हस्त निर्मित शुद्धता पूर्वक बने खाद्य पदार्थ , हैंडिक्राफ्ट आइटम, वस्त्रों की वैरायटी आदि कई प्रकार की 100 से भी ज्यादा स्टॉल लगाई गई है। मेले का समय प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे तक रहेगा। प्रतिदिन शाम को बंपर ड्रा का कूपन भी निकाला जाता है जिसमें शानदार आकर्षण ईनाम वितरित किए जाते हैं


