संपादक हनुमान सिंह तालकिया
पुणे। फाल्गुन के रविवार को श्री खेतेश्वर मंदिर पुणे में श्री राजपुरोहित समाज संस्था द्वारा महिलाओं के लिए रंगीलो फाग उत्सव 2024 आयोजित किया गया। जिसमे राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और स्नेह और संगठन का परिचय दिया।
परिवार की सभी महिलाओं और सखी सहेलियों ने मिलकर फाग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। पारम्परिक वस्त्र-आभूषण, गीत- नृत्य मायड़ भूमि की समृद्ध संस्कृति के परिचायक रहे है ।
अभिनंदन उन सभी लोगों को जो किसी ना किसी रूप में संस्कृति से जुड़े हुए हैं।
सभी महिलाओं ने अपने राजस्थानी वेशभूषा और फाग लेहरिया में घूमर,सामूहिक नृत्य का बहुत आनंद लिया।
सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में अपनी मायड़ संस्कृति को पुणे में बढ़ावा दिया। अपने मायड़ संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम की बहुत आवश्यकता हैं।
महिलाओं के साथ साथ बच्चो ने अपने लिए आयोजित अप्पू का घर और खेलकूद का आनंद लिया। सभी महिला मंडल ने बहुत ही सुंदर सजावट, शानदार व्यव्स्था, स्वादिष्ट भोजन और भव्य आयोजन के लिए श्री राजपुरोहित समाज संस्था का बहुत आभार जताया और निवेदन किया अगले वर्ष भी ऐसा फाग महोत्सव अवश्य रखे।
Nice
Happy Holi