सिरोही — रमेश टेलर
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बैण्याकाबास राजस्थान प्रवास के दौरान सिरोही प्रांत की बैठक सिरोही शहर मे अर्जुन सिंह बारेवड़ा के निवास पर सम्पन्न हुई। संघ प्रमुख ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ विचारधारा से भावधारा की यात्रा है। संघ दूसरों को सुधारने की अपेक्षा खुद के सुधरने की बात करता है। इस बैठक में सिरोही के प्रान्त प्रमुख अमर सिंह चांदना एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वरूप सिंह झिंझनियाली, ईश्वर सिंह रामसर, ईश्वर सिंह सरण का खेड़ा, प्रताप सिंह सादलवा, नारायण सिंह खंदरा, सुमेर सिंह उथमण, पाबूसिंह मांडाणी, देवराज सिंह मांडाणी, शक्तिसिंह मांडाणी, महिपाल सिंह केसुआ, चंद्रवीर सिंह लूणोल, भागीरथ सिंह लूणोल, विक्रम सिंह केशवना, हिन्दू सिंह केलनोर, सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
