Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत का प्रभाव बढ़ा, नई सदी का नेतृत्व अब हिन्दुओं के हाथों में – चम्पतराय जी
राज्य-शहर

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत का प्रभाव बढ़ा, नई सदी का नेतृत्व अब हिन्दुओं के हाथों में – चम्पतराय जी

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/06/13 at 7:20 AM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

किशन माली/सिरोही – अयोध्या में 500 वर्षो बाद अनेकों संघर्षों व बलिदानों के बाद बने भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मात्र एक सामान्य घटना नहीं है, यह सनातन संस्कृति की विजय का साक्षात दर्शन है, इस ऐतिहासिक विजय ने यह बता दिया है कि हिन्दू समाज को कभी कमजोर नही समझा जाए, जब वो संगठित होकर हुंकार भरता है तो इतिहास और भूगोल दोनों बदलने का साहस रखता है, इस प्राण- प्रतिष्ठा के बाद विश्वभर में भारत और हिन्दू समाज के प्रति विश्व समुदाय की सोच परिवर्तित हुई है, ऐसे वातावरण में हिन्दू संगठनों व समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

उक्त उद्गार श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव एवं विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय जी ने सिरोही के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी में प्रकट किए, उन्होंने कहा कि निसंदेह यह ऐतिहासिक निर्णय सुप्रीम कोर्ट का है परंतु इसके पीछे के संघर्ष व परिश्रम का सारा श्रेय हिन्दू समाज की एकता व संगठनात्मक शक्ति है, जिसके कारण यह सम्भव हुआ।

उन्होंने कहा कि हम जिस देश में रहते है उसके संविधान व नियमों को मानना हमारा कर्तव्य है, जो इसके विपरीत चलते है वो राष्ट्रविरोधी ताकते है जिनसे समाज को सचेत रहना होगा, उन्होंने सेवा सुरक्षा व संस्कार के भावों के साथ युवाओं को विहिप से जुड़ने का आह्वान किया, उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा को बाधित करने का जब आतंकियों का प्रयास हुआ तब उसका प्रतिकार विहिप बजरंग दल ने किया और परिणाम स्वरूप आज भी बूढ़ा अमरनाथ, अमरनाथ सब जगह लाखो हिन्दू निर्विघ्न यात्रा करते है, उन्होंने वैष्णोदेवी यात्रियों पर हुए हमले की भर्त्सना करते हुये कहा कि यह कायराना कृत्य है और हमारे देश के सुरक्षाबल इसका समुचित प्रतिउत्तर देंगे, उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता निर्माण करने, समाज की बुराइयों को दूर करने एवं जो हिन्दू समाज से दूर हो चुके है उन्हें पुनः घर लाने का के कार्य करने का विशेष आग्रह किया।

कार्यक्रम में पूज्य संत श्री तीर्थगिरी जी महाराज ने सभी से धर्म के मार्ग पर चलने का आग्रह किया, प्रबुद्ध जन गोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी किरण जी त्रिवेदी आबूरोड ने की, मुख्य अतिथि गौसेवक दलपत राजपुरोहित थे।

कार्यक्रम में विहिप राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम जी, नरेन्द्र जी धानोल, किशन जी प्रजापत जनापुर, विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रान्त मंत्री अशोक जी डीडवानिया, जोधपुर प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी पटेल, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जी जोशी, बजरंग दल क्षेत्र संयोजक किशन प्रजापत, जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली, प्रान्त विशेष सम्पर्क प्रमुख नितेश अग्रवाल, रणछोड़ पुरोहित, प्रकाश कुमावत सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट नागरिकों व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सहित विविध धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

Rajasthan Darshan June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026