भजन संध्या में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
जयपुर/ चंद्रमोहन शर्मा:- जयपुर, श्री श्याम कृपा यात्रा संस्था सेक्टर 8 प्रताप नगर, सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में चतुर्थ वार्षिकोत्सव व भजन संध्या का आयोजन हुआ कार्यक्रम में बाबा की अलौकिक फूल बंगला झांकी सजाई गई,
भजन गायक लोकेश मित्तल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ कार्यक्रम में भजन गायक तृप्ति लड्डा, लुधियाना, अजय शर्मा दौसा
ऋषभ मित्तल केकड़ी, लोकेश मित्तल जयपुर ने कार्यक्रम में भजनों की प्रसूति दी,
जिस पर श्रद्धालु झूम उठे, श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के समक्ष मन्नतें मांगी और बाबा को रिझाया।
कीर्तन के बीच आरती टांक के लिए कामना
पिछले 14 वर्ष से रोजाना रिंगस से खाटू तक 17 किलोमीटर पैदल निशान लेकर बाबा को अर्पित करने वाली आरती टांक की हाल ही में हुई मौत से पूरे श्याम जगत में दु: ख की लहर है उनकी आत्मा को शांति मिले व बाबा के श्री चरणों में उन्हें जगह मिले इसके लिए 2 मिनट मोहन धारण कर श्याम बाबा से कामना की गई
