पाली, देसूरी: देसूरी के श्री सोनाणा खेतलाजी सारंगवास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्मशाला का भव्य भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल परिहार (सारंगवास), कोषाध्यक्ष मूलाराम मोबारसा (आना) और सचिव घीसाराम (शोभावास) ने की। मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 नारायण नाथ महाराज और श्री श्री 1008 हरीदास महाराज के सान्निध्य में यह आयोजन हुआ। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज के गणमान्य व्यक्तियों, भामाशाहों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समाज बंधुओं को आमंत्रित किया, जो भारी संख्या में उपस्थित रहे। यह धर्मशाला मेघवाल समाज सहित पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्थल होगी, जहां सामाजिक समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा होगी।
