Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » सिरोही जिला मुख्यालय पर बदहाल शहीद स्मारक
राज्य-शहर

सिरोही जिला मुख्यालय पर बदहाल शहीद स्मारक

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/07/09 at 4:40 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

गंदगी का आलम जिम्मेदार कौन ?

(सिरोही ब्यूरो किशन माली) जिला मुख्यालय सिरोही मे राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2020-21 के अन्तर्गत शहीद स्मारक बनाया गया। शहीद स्मारक के निर्माण पश्चात उसका लोकार्पण स्थानीय जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन, शहीद परिवारों , गणमान्य नागरिकों व आमजन ने 28 जनवरी 2023 शनिवार को उत्साह पूर्वक किया। जिले के शहीद परिवारों की उपस्थिति में जन प्रतिनिधियों, आमजनों ने उत्साह से बढ़ चढ़कर कर भाग भी लिया। लेकिन वही शहीद स्मारक लगभग डेढ़ वर्ष बाद ही बदहाली का शिकार होने लगा है। सफाई के अभाव में शहीद स्मारक सिरोही गंदगी से पटने लगा है। स्मारक के सामने अस्थाई टेंट भी लगा दिया है। चारपाई लगाकर लोग शहीद स्मारक में सो रहे है। दीवारों पर कपड़े सुखाए जा रहे हैं। जगह-जगह गंदगी अटी पड़ी है। असामाजिक तत्व अंदर बैठकर रात को नशा भी करने लगे हैं। आवारा प्रवृत्ति के लोग तथा भंगार बिन कर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों ने शहीद स्मारक को अपना आशियाना बना दिया है। भंगार का सामान व लोरी भी वही खड़ा कर रहे है।आसपास फैली गंदगी देखकर आमजन शहीद स्मारक की बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। शहीद स्मारक की समस्त देखभाल के लिए सिरोही जिले के चुने हुए जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर परिषद के साथ आम नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहीद स्मारक स्थल की बदहाल स्थिति देखकर लगता है, इसकी चिंता किसी को भी नहीं है। जिला मुख्यालय सिरोही पर बना शहीद स्मारक एक आईना है। जिसको देखकर सिरोही शहर व गांवों की सड़कों साफ सफाई व सौंदर्यकरण की स्थिति का पता चल जाता है। जिला मुख्यालय पर समस्त जनप्रतिनिधियों का आना-जाना बना रहता है ।जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन सबसे बड़े अधिकारी व जिले के सभी विभागों के सबसे बड़े अधिकारी बैठते हैं ।वहां शहीद स्मारक की बिगड़ी स्थिति व सफाई व्यवस्था देखकर लगता है कि जिला किस स्थिति में है। भूतपूर्व सैनिक भूर सिंह व समाजसेवी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि जिले के जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन,नगर परिषद को इस पर त्वरित संज्ञान लेने की आवश्यकता है। शहीद स्मारक की दुर्दशा से शहीद परिवारों,राष्ट्रवादियों व आमजन में भंयकर रोष फैलता जा रहा है। राष्ट्रीय सोच के लिए समर्पित केंद्र व राजस्थान सरकार को मेल व ज्ञापन भेजकर ज़िम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की

Rajasthan Darshan July 9, 2024 July 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink1
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026