हितेश गुप्ता (रानी)
रानी। एकल अभियान के तत्वावधान में सच रानी की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पुलिस थाना रानी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकल अभियान के हितेश सोनी ने बताया कि गुरुवार को थानाधिकारी सहित पूरे पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।आचार्य बहनों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों को तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर रानी थानाधिकारी पन्नालाल, एकल अभियान से छोगालाल, हितेश सोनी, सवाराम, एएसआई मांगीलाल, हेड कॉन्स्टेबल प्रतापराम, बृजकिशोर, सुरेंद्र सिंह,महिला कांस्टेबल रामेश्वरी सहित पुलिस कार्मिक एवं आचार्य बहनें उपस्थित रहीं।
