बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती काली देवी मेघवाल इंद्राणा को डिलेवरी के दौरान अतिदुर्लभ ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ने पर रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान व वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति के सदस्यों को सूचना मिली।
टीम के सक्रिय सदस्य राजूराम गोल ने बताया कि राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती काली देवी मेघवाल इंद्राणा को डिलेवरी के दौरान अतिदुर्लभ ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ने पर हमारे टीम के सक्रिय सदस्य व समाजसेवी नरपतसिंह उमरलाई को सूचना दी।
उमरलाई ने टीम के एक ही काल पर अपने गांव उमरलाई से बालोतरा पहुंच रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
नरपतसिंह उमरलाई श्रावण मास में प्रतिदिन उपवास कर रहे है फिर भी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए आगे आए। में उमरलाई का टीम की ओर से दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हु।
नरपतसिंह उमरलाई ने बताया की रक्तदान महादान है आज मेने जीवन में 32 वी बार रक्तदान किया और रक्तदान कर अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहा हु।
और युवाओं को आह्वान करता हु की आप भी रक्तदान के लिए हमेशा जरूरमंद के लिए आगे आकर जीवन दान के रूप में आगे आकर इंसानियत का फर्ज निभाए।
इस दौरान लेब टेक्नीशियन राजेश कुमार, मोहम्मद रमजान, राजूराम गोल राठौड़, केवलराम सुथार उमरलाई सहित संस्थान के सदस्य मोजूद रहे
