सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के प्री-वेडिंग फंक्शन की पहली फोटो सोशल मीडिया पर आ गई है. मेहंदी फंक्शन की फोटो में सोनाक्षी और जहीर की स्माइल सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तमाम कयासबाजी के बीच सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर की प्री-वेडिंग सेरेमनी से पहली फोटो सोशल मीडिया पर आ गई है. जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की बहन सनम रतनसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी-जहीर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज री-शेयर की हैं, जिसमें एक तस्वीर में कपल फैमिली-फ्रेंड्स के साथ बड़ी-सी स्माइल के साथ पोज कर रहा है. आइए, यहां आपको दिखाते हैं सोनाक्षी-जहीर के मेहंदी सेरेमनी की पहली फोटो…
जहीर इकबाल (Zaheer Sonakshi Wedding) की बहन सनम रतनसी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में कुछ दोस्तों की स्टोरीज को री-शेयर किया है. जिनमें कुछ फोटोज में सनम रतनसी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं, तो वहीं एक फोटो में सोनाक्षी और जहीर भी बड़ी-सी स्माइल के साथ दिखाई दे रहे हैं. सोनाक्षी और जहीर के मेहंदी फंक्शन से वायरल हो रही फोटो में कपल बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहा है. फोटो में सोनाक्षी सिन्हा रेड पर गोल्डन वर्क वाला कुर्ता-शरारा पहने दिखाई दे रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने अपना मेकअप लाइट रखा है. तो वहीं होने वाले दूल्हे राजा ने व्हाइट पर रेड प्रिंट वाला कुर्ता और पजामा कैरी किया है.

23 जून को है रिसेप्शन
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने टाइम्स नाउ को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है. जहां दिग्गज एक्टर ने कहा- 23 जून को शादी नहीं है, रिस्पेशन है. जिसमें हम शामिल होंगे. शत्रुघ्न सिन्हा ने डेट को फिर से स्पष्ट किया और कहा- मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है. कुछ मीडिया आउटलेट्स बच चीजों पर अनुमान लगा रहे हैं. बहुत ज्यादा उस चीज पर अटेंशन दिया जा रहा है, जो प्राइवेट फैमिली मैटर है.
