सिरोही — रमेश टेलर
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, बरलूट में खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ आचार्य उत्तम सिंह राठौड़ के निर्देशन में किया गया। उनकी प्रेरणादायी उपस्थिति ने छात्रों में आत्मविश्वास और जोश का संचार किया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार रावल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और अनुशासन, सहयोग व टीम भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक प्रभारी दरगाराम कुम्हार ने बताया की पूरी टीम की सहभागिता रही एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शान्ति पाठ के साथ हुआ।
