पाली। पाली जिला रोलर स्केटिंग संघ अध्यक्ष आनंद कवाड एवं मुख्य सचिव अजय शर्मा ने बताया कि विमलेन्द्र सिंह राणावत उपखंड अधिकारी के सानिध्य में छठवीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन कर दिनांक 6 सितंबर व 7 सितंबर 2025 को बांगड महाविद्यालय स्थित रोलर स्केटिंग मैदान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
मीडिया प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बालक बालिका क्वाड स्केटिंग व इनलाइन स्केटिंग कैटेगरी में 4 से 6 आयु वर्ग , 6 से 8 आयु वर्ग , 8 से 10 आयु वर्ग , 10 से 12 आयु वर्ग , 12 से 15 आयु वर्ग , 15 से 19 आयु वर्ग में बालक बालिकाएं 200 मीटर, 500 मीटर, 1000 मीटर, 2000 मीटर, 3000 मीटर रिंक रस व रोड रेस में भाग लेंगे ।
पोस्टर विमोचन के समय स्केटिंग संघ के सहसचिव अशोक बाफना , उपाध्यक्ष राकेश लिम्बा व एडवोकेट अनिल कुमावत एवं महिला सुरक्षा सहयोग समिति कुलदीप पवार , नमो फिटनेस जिम डायरेक्टर अजय वैष्णव आदि मौजूद रहे ।
