सुमेरपुर। श्री समस्त क्षत्रिय घांची समाज महासभा खांगड़ी की जनरल बैठक रविवार सुबह श्री चारभुजा मंदिर खांगड़ी में अध्यक्ष आनंद साेलंकी की अध्यक्षता में आयाेजित हुई। बैठक में सामूहिक विवाह, समाज के बालक-बालिकाओं का परिचय सम्मेलन करवाने, चारभुजा मन्दिर का जीर्णाेद्धार सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिए गए।
मंदिर परिसर में सवेरे चारभुजा नाथ के नाम दीपक जलाकर चारभुजा नाथ के जयकारे के साथ जनरल बैठक का शुभारंभ किया गया। काेषाध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार ने गत 16 व 17 अप्रैल काे आयोजित हुए चारभुजानाथ के वार्षिक मेले के आय व्यय का ब्याैरा प्रस्तुत किया। जिसका सभी ने अनुमाेदन किया। साथ ही मंदिर में सभी की हिस्सेदारी से पुजा पाठ हाे इसके लिए केसर-धूप की राशि समस्त पाराें से लेने पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मंछाराम परमार महासभा पूर्व अध्यक्ष बलवंत परिहार, वेनाराम चांगवा, हनुमान भाटी जीवाराम बाली शंकर लाल बोराणा बांकली भंवरलाल परमार शत्बिया पारा राजाराम खंगड़ी पारा सोहनलाल परमार डींगई पारा रघुराम पवार राजकीयवास पारा भंवरलाल देवड़ा गुंदोज पारा भामाशाह मोहनलाल चंचोड़ी महेंद्र राठौड़ रतनलाल भाटी कुंदन परमार राजाराम खागड़ी हीरालाल सोलंकी खागड़ी सुरेश परमार मोहनलाल चौधरी जीवाराम गहलोत मुन्ना लाल परिहार भीमराज ढाबर जगदीश मोदी मेले में खाने के लाभार्थी भामाशाह मोहनलाल चांचोडी खीमाराम लुणावा शांतिलाल प्रताप राम परमार गिरधारी लाल कालूराम हेमराज सह काेषाध्यक्ष पाेकरमल परमार, पुखराज चाैधरी, घांची समाज सुमेरपुर अध्यक्ष रमेश राठाैड़ रूपाराम खागड़ी खेताराम कोसेलव राजेश आउवा डॉक्टर मोहनलाल भाटी गुंदाेज पारा से भंवरलाल देवड़ा, प्रवक्ता बाबुलाल बाेराणा, अधिवक्ता राकेश गेहलोत डिंगाई पारा के साेहनलाल, राजकियावास पारा से रूघाराम पंवार सताविया पारा से भंवर परमार सहित 17 पाराें के पंच-पटेलाे, चाॅवटियाें व प्रबुद्धजनाें ने भाग लिया।
मंदिर जीर्णाेद्धार करवाने का निर्णय लिया
चारभुजा नाथ मंदिर जीर्णाेद्धार काे लेकर चर्चा की। अध्यक्ष साेलंकी ने बताया कि मंदिर का जीर्णाेद्धार किया जाए जिस पर सभी ने एकराय हाेकर सहमति जताई। इसके लिए आर्किटेक्ट से मंदिर जीर्णाद्धार का नक्शा बनाकर अगली बैठक मैं समाज के समक्ष रखकर पास करवाने का निर्णय लिया। सभी की सहमति के बाद सभी के सहयाेग से मंदिर जीर्णाेद्धार कार्य शुरू किया जाएगा। महासभा की नई कार्य समिति बनाने के लिए पूर्व व आज की बैठक में सभी अधिकार अध्यक्ष काे दिये गए।
8 दिसंबर काे सामूहिक विवाह करवाने का प्रस्ताव लिया
समाज में फिजूलखर्ची राेकने के लिए सामूहिक विवाह आयाेजन करवाने पर चर्चा की गई। पूर्व में जाेड़े कम हाेने की स्थिति में सताविया पारा द्वारा प्रस्तावित सामूहिक विवाह स्थगित कर दिया था। अब महासभा के बैनरतले सामूहिक विवाह आयाेजित करवाने पर चर्चा कर सर्वसम्मति से आगामी 8 दिसंबर 2024 काे सामूहिक विवाह व बालक-बालिकाओ का परिचय सम्मेलन आयाेजित करवाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष साेलंकी ने कहा कि सामूहिक विवाह के लिए कम से कम 11 जाेड़े हाेने पर ही सामूहिक विवाह किया जाएगा। इससे कम हाेने पर विवाह नहीं हाेगा। उन्हाेंने सभी पाराें से 2-2 जाेड़ाे के नाम सामूहिक विवाह के लिए देने की अपील की। साथ ही सभी पाराें से सामूहिक विवाह में आर्थिक सहयाेग देने की भी बात कहीं।

