सत्यम एकेडमी अंग्रेजी माध्यम में विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को सम्मानित किया
बावड़ी ब्लॉक के नांदिया जाजड़ा स्तिथ सत्यम एकेडमी अंग्रेजी माध्यम में गुरुवार प्रातः विद्यालय परिसर में,सत्र 2024-25 में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर मूलाराम जाट खेडापा, हिन्दी मीडियम प्रधानाध्यापक जयचंद नारनौलिया, अंग्रेजी माध्यम प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में लेवल 1 के रुद्रांश विश्नोई कक्षा प्रेप,वंशिका कक्षा केजी प्रथम, भूमिषा कक्षा 2 निशा और कक्षा केजी द्वितीय,धीरज चौधरी कक्षा 1 और कुंजल देवड़ा कक्षा प्रेप तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं लेवल 2 में भव्या गोयल कक्षा 4 प्रथम, कृतिका कक्षा 3 और लक्ष्मण कक्षा 6 द्वितीय,मुस्कान सोनी कक्षा 6 और संजना सुथार कक्षा 6 ने कक्षा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जीके क्विज 2024 में विजेता टीम यजुर के कप्तान हर्षित कक्षा 8 उपकप्तान सचिन कक्षा 6, मोहित सैनी कक्षा 8,प्रतीक गोदारा कक्षा 8,धवल वैष्णव कक्षा 5,गजेंद्र कक्षा 5 टीम मेंबर्स ने प्रथम् स्थान प्राप्त किया। पोएम रिसीटेशन एंड स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में लेवल 1 में हर्षवर्धन सिंह कक्षा 2 प्रथम,राजवीर सिंह भाटी कक्षा प्रेप और हर्षिता कक्षा नर्सरी द्वितीय, जयेश दयाल कक्षा प्रथम और आकांशा कक्षा केजी तृतीय स्थान पर रहे। लेवल 2 सचिन कक्षा 6 और जयश्री कक्षा 6 प्रथम, गजेंद्र कक्षा 5 द्वितीय एवं तम्मना राठौड कक्षा 4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता के लेवल 1 में बलदेव सारण कक्षा 1 प्रथम एवं कार्तिक नर्सरी और मनीष कक्षा 4 द्वितीय दीक्षा कँवर कक्षा 4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, लेवल 2 में मनीष कक्षा 7 प्रथम, देवांशु कक्षा 7 और मुस्कान सोनी कक्षा 6 द्वितीय एवं कविता कक्षा 6 और संदीप कक्षा 6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हैंडराइटिंग कम्पटीशन लेवल 1 में सवाई सिंह सोउ कक्षा 5 प्रथम, रियांशी कक्षा 5 एवं सचिन कक्षा 7 द्वितीय दीक्षा कँवर कक्षा 4 और कीरत सिंह कक्षा 5 तृतीय स्थान पर रहे। लेवल 2 में तारा जैन कक्षा 8 प्रथम लक्षिता राठौड कक्षा 8 और कविता कक्षा 6 द्वितीय सचिन कक्षा 6 मुस्कान सोनी 6 मोनिका कक्षा 7 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सभी प्रतियोगिताओ में भाग लेकर खुद को बेहतर से बेहतरीन बनाने की सलाह दी साथ ही बताया की किस प्रकार से एक विद्यार्थी प्रतिदिन की थोड़ी थोड़ी मेहनत करने से मुश्किल से मुश्किल परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह ने बताया की शिक्षकों की बेहतरीन टीम के द्वारा इस विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर छुपे प्रतिभा को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से निखारा जाता है और इसी प्रकार ये सत्यम एकेडमी बावड़ी ब्लॉक ही नहीं जोधपुर संभाग तक नित नयी उचाईयों को छू रहा है।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं सभी कक्षाओं के विद्यार्थी मौजूद रहे।

