सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास स्थित हुआ कानुहाला पर शुक्रवार को टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने की l शिक्षक दिवस पर बोलते हुए डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे l इस अवसर पर टांक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अच्छे अंक प्राप्त कर मां-बाप व विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा साक्षी सैनी ने की l विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने भी शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी है l इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह सैनी, राहुल सैनी, पिंटू सैनी , क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी, सुश्री अन्तिमा सैनी, सुश्री संगीता कुमावत, सुश्री निशा कंवर, सुश्री मनीष राठी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l
