किशन माली/पिण्डवाडा । प्रयागराज कुंभ में अमृत स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज कुंभ में अमृत स्नान कर लौटे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड सह मंत्री महेश राजगुरु, मदनसिंह परिहार, योगेश वैष्णव का नगर पिंण्डवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद के जिला समरसता प्रमुख राधेश्याम गर्ग ने श्रीफल भेंट कर, साफा व माल्यापर्ण कर स्वागत सत्कार किया इस अवसर पर प्रखंड मंत्री अशोक रावल, सेवा प्रमुख प्रखंड अशोक पुरोहित, नगर उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, मोहन कुमावत, दिनेश प्रजापत, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व भाजपा के उपाध्यक्ष कमलेश राजगुरु, प्रीतउपेन्द्र, राकेश प्रजापत, मुकेश पुरोहित आदि की उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले ये सत्कार स्वागत अभिनंदन किया गया।
