जोधपुर।जीनगर समाज चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विकास समिति (रजि.)जोधपुर द्वारा शानदार सावन महोत्सव का आयोजन स्वास्थ्य साधना केंद्र जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाज की 213 महिलाओं ,पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया ।
अशोककुमार सोनगरा व संयोजिका श्रीमती बीना चौहान व सोनिया जोया ने बताया कि जोड़े सहित परिचय के साथ आयोजन की शुरूआत हुई ।
पारम्परिक पोशाकों में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सावन महोत्सव में परम्परागत नृत्य के बाद चित्र पहचानो, इसकी टोपी उसके सर, संस्कृतिक कार्यक्रम, बाल्टी बॉल गेम, मोती पिरोना, चम्मच रेस के बाद महिलाओं द्वारा सामुहिक नृत्य के बाद कार्यक्रमों के सयोजको व सहयोगियों का सम्मान किया गया ।
आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार समिति के अध्यक्ष बंशीलाल सोनगरा व टीम द्वारा पुरुस्कार दिया गया।
कार्यक्रम की सहसयोजक विमला चौहान, मंजुला चौहान,निर्मला सोनगरा, मंजू खिंची, तनूजा सोनगरा, शारदा चितारा, प्रतिभा चौहान ने कार्यक्रम आयोजित करवाये ।
कार्यक्रम आयोजन में मूलचंद चितारा,अश्विनी चौहान, जवरीलाल आर्य, तनसुख लाल चौहान ,अनिल सोनगरा, डॉ प्रेमराज गोयल, अशोककुमार सोनगरा, देवराज चौहान, नरेंद्र जी आसेरी, धनराज खिंची, घनश्यामसिंह आर्य, रघुनाथ डाबी, सीताराम कन्नौजिया, डॉ पुखराज गोयल, लालचंद गुजर, विजय सोलंकी, ओमप्रकाश सोनगरा
सहित अनेक महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही
