दिनेश परमार पुणे जिला महाराष्ट्र
पिंपरी चिंचवड़ शहर की सीमा में कैंसर के विशेष उपचार तरीकों को बेहतर बनाने के लिए मनपा की ओर से सार्वजनिक- निजी भागीदारी के माध्यम से थेरगांव हॉस्पिटल में 60 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल स्थापित किया जाएगा.
इस अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण का टेंडर 12 अप्रैल को जारी किया गया था. शहर की बढ़ती आबादी की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए भविष्य में कैंसर अस्पताल को 100 बिस्तरों तक विस्तारित किया जाएगा.
यह अस्पताल 34,848 स्क्वेयर फीट में बनाया जाएगा. इसका लक्ष्य विशाल पार्किंग और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मरीजों के लिए सुविधाओं को बढ़ाना, मरीजों को सुलभ तरीके से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना और शहर में कैंसर को नियंत्रित करना है. कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी जैसे सामान्य कैंसर उपचारों के अलावा, अस्पताल में काउंसलिंग और पुनर्वसन जैसी सहायक सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी. यह हॉस्पिटलल स्तन, फेफड़े, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट और गर्भाशय मुख के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों से निपटने के लिए सुसज्जित होगा. इस अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की दरें महात्मा ज्योतिबा जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) और केंद्र सरकार आरोग्य योजना (सीजीएचएस) दरों के अनुरूप होंगी, जिससे सभी को किफायती इलाज उपलब्ध होगा.
60 बेड से सुसज्जित होगा नया हॉस्पिटल
मनपा द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में तृतीय श्र्रेणी के साथ- साथ द्वितीय श्रेणी के हॉस्पिटल और क्लीनिक भी शामिल हैं. प्रस्तावित कैंसर हॉस्पिटल नवनिर्मित थेरगांव अस्पताल में स्थापित किया जाएगा. थेरगांव अस्पताल की बिस्तर क्षमता वर्तमान में 200 बिस्तर है. – डॉ. लक्ष्मण गोफणे, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी वह अन्य लोग उपस्थित रहे.
दिनेश परमार पुणे जिला महाराष्ट्र
