गोगुन्दा, जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के ओबरा कला गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन मकानो के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ली। मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोर खाखडी गांव में घुसे जहां उन्होंने अंबा माता मंदिर में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणो के जागने पर चोर मोकेला की ओर भाग गए। इसके बाद चोर ओबरा कला के मेघवाल मोहल्ले में घुसे जहां उन्होंन नरेश पिता भेरा मेघवाल, भीमा पिता तुलसीराम मेघवाल व दौलत पिता धूला मेघवाल के घर में घुस गये। चोरो ने पेटियों में रखें सोने चांदी के आभूषण व नगदी सहित अन्य माल सामान चुरा लिया। चोरी की सूचना पर गांव की ग्रामीण मौके पर जमा हुए। ग्रामीणों ने गोगुंदा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जाब्ता मौके पर पहुंचा और तीनों परिवारों से मिली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की। वहीं पुलिस ने रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वही ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की मांग की है।
