रक्षाबंधन के पर्व पर बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी के निर्देशानुसार भारतीय नागरिकता शिविर में तीन पाक विस्थापित महिलाओं को भारतीय नागरिकता की सौगात दी गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने गुरूवार को श्रीमती राधा बाई पुत्री जयसिंह निवासी उमरकोट, पाकिस्तान हाल निवासी इन्दिरा काॅलोनी, बाड़मेर, श्रीमती फुल कंवर पुत्री रतनसिंह निवासी सिनोही, पाकिस्तान हाल निवासी मधुबन काॅलोनी, बाड़मेर तथा श्रीमती जोल कंवर पुत्री प्रिथीराज निवासी उमरकोट, पाकिस्तान हाल निवासी भोमाणियों की ढ़ाणी, बाड़मेर को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इन तीनों महिलाओं का विवाह भारतीय नागरिक से हुआ है, जिसके आधार पर भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। भारतीय नागरिक बनने के बाद परिजनों में खुशी जताई। उन्होनें जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
