दिनेश परमार
पुणे जिला महाराष्ट्र
शरद मोहोल हत्या मामले की चार्जशीट फाइल करने के लिए पुणे पुलिस को अतिरिक्त 30 दिन का समय मिला है
पुणे शहर के कुख्यात अपराधी शरद मोहोल हत्या मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने के लिए विशेष कोर्ट ने पुणे पुलिस को 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया है.
मोहोल हत्या मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा 90 दिन का समय देने की मांग वाली याचिका कोर्ट में दायर की गई थी. इस पर शनिवार 30 मार्च को सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने पुणे पुलिस को 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया है.
