Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार
राज्य-शहर

मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/04/12 at 5:04 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव-2024

-वोटक्यू ट्रेकर एप से जान सकेंगे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की स्थिति
-क्राउड मैनेजमेंट में भी कारगर सिद्ध होगा जयपुर जिला निर्वाचन कार्यालय का नवाचार

जयपुर, 12 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल 2024 को आयोजित होने वाले मतदान के दौरान मतदाताओं को घर बैठे मतदान केंद्र पर कतार में मौजूद मतदाताओं की संख्या की जानकारी मिल सकेगी।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक श्री ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की सही और सटीक जानकारी मतदाताओं को घर बैठे मुहैया करवाने के लिए वोटक्यू ट्रैकर एप विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदाता अब अपने घर बैठे ही जान सकते हैं आपके बूथ पर वोटर्स की संख्या वो भी आपके मोबाइल पर। वोटक्यू ट्रैकर  एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार का आकलन कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर ने जयपुर शहरी लोकसभा क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र की झोटवाड़ा विधानसभा सहित कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की सुविधा के लिए वोट क्यू ट्रैकर मोबाइल एप के रूप में सरीखे इस नवाचार की शुरुआत की है। आगामी लोकसभा चुनाव में अब इन 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मोबाइल पर अपने बूथ पर कतार में लगे मतदाताओं की संख्या की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल पर प्रति घंटे बूथ पर कुल वोटर्स की संख्या अपडेट की जाएगी। इस जानकारी से आमजन अपनी सुविधा के अनुसार बूथ पर जा कर मतदान करने जा सकेंगे।

वोट क्यू ट्रैकर एप के माध्यम से मतदाता स्वयं के विधानसभा क्षेत्र एवं भाग संख्या को सेलेक्ट कर अपने बूथ पर वोटर्स की संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो कि संबंधित बीएलओ द्वारा समय-समय पर अपडेट की जा रही होगी। वोटक्यू ट्रैकर मोबाइल एप एंड्रॉयड और आईओएस आधारित मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड अथवा लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड की जा सकती है।

Rajasthan Darshan April 12, 2024 April 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026