राजकीय डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण का शुभारंभ
निम्बाहेड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर चित्तौडगढ के दिशा निर्देशानुसार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एवं हरित चित्तौड अभियान के अन्तर्गत
राजकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में ब्लाक स्तरीय सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने उत्साहित होकर भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर में विकसित किये जा रहे सघन वन के रखरखाव का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद अशोक नवलखा, उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचोली, भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशुतोष व्यास, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियन्ता पवन सेठिया, वन विभाग रेंज अधिकारी राजेन्द्र चौधरी, नायब तहसीलदार दिव्येशकान्त परमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी घनश्याम गुलगामा, एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. भगवान साहू एवं उनकी टीम शाहिद जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे
वृक्षारोपण महाभियान एवं हरित चित्तौड़गढ़ अभियान…
Leave a comment
