कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को जुए सट्टे पर एक कार्रवाई कर बस स्टैंड परिसर से दो अभियुक्तों अनवर अहमद पिता मोहम्मद हुसैन मुसलमान उम्र 51 साल निवासी गायरी मौहल्ला ,जाकिर मेव पिता चान्द खां उम्र 40 साल निवासी मेवाती मौहल्ला निंबाहेड़ा को घोड़ी दाना पर दाव लगाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7870 रुपए जप्त किये।
प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मय जाब्ता कानि रामचन्द्र , कानि. शिशपाल , कानि. रणजीत मुखबिर की सूचना पर बस स्टेण्ड परीसर निम्बाहेडा पहुंचे जहां खुले मैदान में 2 व्यक्ति घोडी दाना पर जुआ सटटा खेलते हुये नजर आये जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगे, जिनको पुलिस जाप्ता ने बमुश्कील घेरा देकर पकड़कर नियमानुसार तलाशी ली गई तो अनवर अहमद की दांयी जेब मे एक घोड़ी दाना तथा 4820 रूपये व जाकिर मेव की दायी जेब मे 2050 रूपये तथा उक्त दोनो व्यक्तियो के बीच मे दाँव पर लगे हुये 1000 रूपये व 2 घोडी दाना मिले।
उक्त दोनो व्यक्तियो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर घोडी दाने पर दॉव लगा जुआ खेलने का कृत्य एक को लाभ व अन्य को हानी पहुचाना धारा 13 आर. पी. जी. ओ. एक्ट के अपराध अंतर्गत आने से उनके पास मिले रूपये व घोडी दाने जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 आर. पी. जी. ओ. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हेड कानि. रतनलाल के जिम्मे किया गया।
