पाली। पाली जिले के सोजत के बिलाड़िया गेट के बाहर नदी किनारे देर रात नवोडा बेरे पर अज्ञात कारणों से खेत की बाड़ में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आग इतनी विकराल थी कि 500 फीट की बाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया जहां तीन फेरों के बाद आग बुझ पाई।इस दौरान तकरीबन 2 घण्टे तक ग्रामीणों ने अपने स्तर तक आग पर काबू पाने की जद्दोजहद की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे सुकड़ी नदी के किनारे स्थित नवोड़ा बेरे पर एक खेत की बाड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी।
दो घण्टे की जद्दोजहद व दमकल के तीन फेरों के बाद आग पर काबू
Leave a comment
