जयपुर, युवा शक्ति श्री राव राजपूत समाज के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं द्वारा 7 अप्रैल को शहनाई गार्डन में होली स्नेह मिलन , फागोउत्सव एवं स्नेह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
हाथोज धाम के महामंडलेश्वर एवं हवामहल विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य जी ने युवाओं को प्रोत्साहन करते हुए बताया कि राव राजपूत समाज के विकास के लिए युवाओं की सकारात्मक पहल है।
आपने स्नेह मिलन कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं युवा शक्ति टीम के सभी सदस्यों का सादर आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। आपने बताया कि सामाजिक स्नेह मिलन समारोह से समाज में जुडाव होता है साथ ही एक दूसरे का परिचय एवं समाज में एकता के भाव व्याप्त होते हैं। सभी सदस्यों ने हाथोज धाम हनुमान जी के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की।
युवा शक्ति के सदस्य
पवन सिंह जी मारोठपुरा,
हेमंत सिंह जी फतेहपुर,
राकेश सिंह जी हनुतिया,
दौलत सिंह जी अचरोल,
दिनेश सिंह जी मारोठपुरा,
कुलदीप सिंह जी बगरू,
विक्रम सिंह जी मारोठपुरा,
अजय सिंहजी ढाणी गुमानपुरा,
कन्हैया सिंह जी मारोठपुरा,
मुकेश सिंह जी सिहरो की ढाणी,
संजय सिंह जी सिंदरली 🚩
