जयपुर। जयपुर समारोह-2024 के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ट्राइफेड एवं नगर निगम ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर कला केन्द्र शिल्पग्राम में 29 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2024 तक आदि महोत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि जवाहर कला केन्द्र शिल्पग्राम में 29 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2024 तक आदि महोत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यहां RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेन्टर की स्टॉल्स भी लगाई गई जिसमें आमजन आकर अनुपयोगी सामान जमा करवा रहे है आमजन घरों से अनुपयोगी सामान जैसेः- कपड़े, खिलौने, जूते, किताबे इत्यादि वस्तुऐं जमा करवा रहे है तथा आमजन ने नगर निगम ग्रेटर की इस पहल की सराहना भी की। RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेन्टर पर अब तक लगभग 40 व्यक्तियों ने कपड़े, 10 व्यक्तियों ने खिलौने व 15 व्यक्तियों ने जूते चप्पल जमा करवाये है साथ ही जरूरतंद भी आवश्यकतानुसार स्टॉल्स से सामान भी ले जा रहे है।
