निंबाहेड़ा। केंद्रीय बजट पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की आज संसद में पेश किया गया केंद्रीय बजट 2026-27 आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेरने वाला है।केंद्रीय बजट म केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट हे सरकार ने बड़े-बड़े शब्दों और ‘कर्तव्य’ के नाम पर आंकड़ों की बाजीगरी तो की है, लेकिन धरातल पर आम आदमी की समस्याओं का कोई ठोस समाधान पेश नहीं किया है।
आंजना ने कहा कि सरकार ने ‘नया आयकर अधिनियम 2025’ लागू करने की बात तो की, लेकिन इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न करके वेतनभोगी वर्ग को खाली हाथ छोड़ दिया है। महंगाई के इस दौर में कर राहत की उम्मीद लगाए बैठे मध्यम वर्ग के साथ यह एक बड़ा मजाक है।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से केवल खोखले वादे करती आई है एवं पूर्व के बजट में किए गए वादों को भी आज तक जमीन पर नहीं ला पाई है जिसका परिणाम यह है कि मध्यम एवं निचले उद्योग इसकी भारी मार झेल रहे हैं एवं युवाओं को भी रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं जिससे अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। भारत की आबादी लगभग डेढ़ सौ करोड़ होने के बावजूद हम जो विकास की गति पा सकते हैं उसे सरकार की दिशाहीन नीतियों की वजह से उस लक्ष्य को नहीं पा रहे हैं जिससे भारत को नुकसान हो रहा है। साथ ही भारत सरकार अपनी दिशाहीन आर्थिक, विदेश एवं व्यापार नीतियों की वजह से पिछले कुछ समय से हर मोर्चे पर विफल रही है जिसका परिणाम आज इस बजट में भी देखने को मिला है।
बजट पर नगर कांग्रेस पदाधिकारीयों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने कहा की सरकार 17.2 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम उधारी की योजना बना रही है, जो भविष्य में अर्थव्यवस्था पर ब्याज का बोझ बढ़ाएगी। राजकोषीय घाटे को 4.3% पर लाने का लक्ष्य तो रखा गया है, लेकिन राजस्व संग्रह में कमी इस लक्ष्य को संदिग्ध बनाती है।
वहीं नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में कोई क्रांतिकारी सुधार या बजट में बड़ी वृद्धि नहीं देखी गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों के वादे तो किए गए हैं, लेकिन मौजूदा संस्थानों की बदहाली को दूर करने के लिए फंड की कमी साफ झलकती है।
केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
Leave a comment
