Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने वाले संदिग्धों की तस्वीरें जारी, सीएम ममता बोलीं- हमले में BJP और लेफ्ट शामिल
राज्य-शहर

हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने वाले संदिग्धों की तस्वीरें जारी, सीएम ममता बोलीं- हमले में BJP और लेफ्ट शामिल

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/15 at 7:25 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ के पीछे विपक्षी राजनीतिक दलों का हाथ होने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा कि वह छात्रों या डॉक्टरों को विरोध के लिए जिम्मेदार नहीं मानती हैं, बल्कि उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर उपद्रव भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मुझे छात्रों या आंदोलनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल उपद्रव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप वीडियो देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि क्या हुआ.

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि बाहरी लोगों ने कुछ राजनीतिक पार्टी जैसे लेफ्ट और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ये किया है, इसमें छात्रों की कोई भूमिका नहीं है, मैं इस घटना की निंदा करती हूं और कल फांसी की सजा की मांग को लेकर रैली निकालूंगी.मैंने कल घटना देखी. कभी-कभी समाज में ऐसी चीजें होती हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं कर सकते, यहां तक ​​कि यूपी में भी एक घटना हुई, इससे पहले हमने उन्नाव और दूसरे राज्यों में भी ऐसी ही घटनाएं देखी हैं, यह अपराध सिर्फ फांसी की सजा का हकदार है, लेकिन मैं बता दूं कि निर्दोष को फांसी की सजा दी जाएगी.

वहीं, कोलकाता पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट जारी की है. इसमें संदिग्धों की तस्वीरों को शेयर किया गया है. पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि नीचे तस्वीरों में लाल घेरे में दिख रहे संदिग्ध वांटेड हैं. अगर किसी का चेहरा नीचे दी गई तस्वीर से मिलता है तो प्लीज हमें सीधे या अपने संबंधित पुलिस स्टेशन के माध्यम से सूचित करें.

TMC के पूर्व सांसद शांतनु सेन के खिलाफ नारेबाजी बता दें कि कोलकाता पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट कल देर रात हुए हंगामे की जांच के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंच गए हैं. उधऱ, TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनका विरोध किया गया है. वहां मौजूद लोगों ने टीएमसी नेता शांतनु सेन के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाए.

आधी रात को हुई मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या किए जाने की घटना से लोगों में नाराजगी है. इसी बीच बुधवार की आधी रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऐसी घटना हुई, जिसने डॉक्टर्स से लेकर मरीजों और आम लोगों तक की जिंदगी को खतरे में डाल दिया. प्रदर्शनकारियों के भेष में आए अराजक तत्व देर रात अस्पताल में घुस गए. एक घंटे तक अस्पताल में तांडव मचाया. पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और कैंपस में तोड़फोड़ की और ड्यूटी स्टाफ से भी मारपीट की. अस्पताल के दरवाजे, खिड़कियां, बेड, मेडिकल उपकरण… जो भी सामने आया उसे बर्बाद करते चले गए.

 

Rajasthan Darshan August 15, 2024 August 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026